काशीबाई गणपत नर्सिंग कॉलेज में नयी सत्र की छात्राओं ने लिया शपथ
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 30 Jan 2026 11:21 PM
मानव सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प, दीप प्रज्वलित कर किया समारोह का शुभारंभ
रांची के बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव स्थित काशीबाई गणपत नर्सिंग कॉलेज में शैक्षिक वर्ष 2025-26 में प्रवेश लेने वाली छात्राओं ने मानव सेवा के प्रति समर्पण की शपथ ली. कार्यक्रम का आयोजन भव्य तरीके से किया गया और शपथ ग्रहण समारोह में रांची महानगर रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष आदर्श शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य मनोज वाजपेयी, जाकिर हुसैन, बबलू उरांव, मुखिया सचिन पाहन, संजय पटेल, मधुसूदन साहू और शर्मा महतो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर छात्राओं ने दीप जलाकर मानव जीवन की रक्षा करने का संकल्प लिया. कॉलेज के प्रशासनिक पदाधिकारी अंजन कुमार ने बताया कि संस्थान इंडियन नर्सिंग काउंसिल से अनुमोदित है. इसके कारण देश के सभी राज्यों सहित विदेशों में भी प्रशिक्षित नर्सों को रोजगार के अवसर मिलते हैं. उन्होंने कहा कि काशीबाई कॉलेज संबद्धता प्राप्त अन्य कॉलेजों की तुलना में कम शुल्क में प्रशिक्षण प्रदान करता है. मुख्य अतिथि आदर्श शर्मा ने कहा कि नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगल ने अपने जीवन को मानव सेवा के लिए समर्पित किया और रात में दीप जलाकर घायलों का इलाज किया. उन्होंने काशीबाई कॉलेज की छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बीमार और पीड़ित मानव की सेवा के माध्यम से ही नर्सिंग का महत्व बढ़ता है. कार्यक्रम में प्राचार्य प्रीति लकड़ा, प्राध्यापिका अश्विनी किंडो, कलावती कुजूर, कंचन चटर्जी, अर्चना कुमारी और दिनेश कुमार ने भी अपने विचार साझा किये और छात्राओं को सफलता की शुभकामनाएं दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










