सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर शोक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बंधाया ढांढस
मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने परिजनों को बंधाया ढांढस.| Prabhat Khabar Network
बलबड्डा के सेवानिवृत्त शिक्षक राम अवतार पासवान के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना जतायी.
प्रतिनिधि, मेहरमा: बलबड्डा गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक राम अवतार पासवान के निधन की खबर पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह उनके आवास पहुंचीं. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया.
लंबे समय से चल रहे थे बीमार
बताया गया कि राम अवतार पासवान लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की खबर से क्षेत्र के शिक्षकों और परिचितों में शोक का माहौल है.
सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं में करते थे सहयोग
पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष कृष्णदेव राम ने कहा कि राम अवतार पासवान के निधन से उनके परिवार के साथ-साथ सेवानिवृत्त शिक्षकों के समाज को भी क्षति हुई है.
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी क्षेत्र के दर्जनों शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर राम अवतार पासवान के पास पहुंचते थे. वे निस्वार्थ भाव से उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करते थे.
कई शिक्षकों ने जताया शोक
राम अवतार पासवान के निधन पर लाडली मोहन झा, अशोक भगत, संजय कुमार, मनोज सिन्हा, मो. रफीक, मो. सिद्दीक सहित कई शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया.
शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए