ePaper

सांसद निशिकांत दुबे ने क्षेत्र में खींची विकास की लंबी लकीर : मुन्नी झा

Updated at : 24 May 2024 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद निशिकांत दुबे ने क्षेत्र में खींची विकास की लंबी लकीर : मुन्नी झा

भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में प्रदेश नेत्री ने किया जनसंपर्क

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा नेत्री मुन्नी झा ने भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के पक्ष में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान सरैयाहाट प्रखंड के दर्जनों गांव सहित पोड़ैयाहाट के सकरी, कस्तूरी, हरियारी आदि गांव में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये विकास कार्यों को लोगों के बीच रखा. कहा कि महिलाओं को मोदी जी ने सम्मान देने का काम किया है. उज्ज्वला योजना के तहत हर घर में गैस चूल्हा, पीएम किसान योजना का लाभ सहित अन्य विकास कार्य किये हैं. उन्होंने कहा कि गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा इस क्षेत्र में विकास की लंबी लकीर खींची गयी है. वहीं, देर शाम भाजपा कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ता के बीच भी बैठक कर जीत की रणनीति बनायी गयी. इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष डब्लू भगत, देवेंद्र सिंह, गद्दार सिंह, राजीव भगत, सज्जन ठाकुर, राजीव कुमार, मोहन ठाकुर, सीताराम ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola