गोड्डा के सुंदर नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा

बसंतराय थाना के कदमा गांव की घटना, हत्या की जतायी आशंका
बसंतराय. थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमा गांव के पास सुंदर नदी पर बने चेक डैम के पास से मंगलवार शाम को 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है. दरअसल, कदमा गांव के पास सुंदर नदी में बने चेकडैम से पूरब दिशा में नदी किनारे महिला का शव बरामद किया गया है. शव औंधे मुंह नदी के पानी में तैरता हुआ मिला. वहीं, शव मिलने की सूचना कदमा गांव के ग्रामीणों द्वारा बसंतराय थाना प्रभारी सत्यदीप को दी गयी. सूचना पाकर थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद नदी से शव को निकालने के प्रयास में जुट गये. नदी में काफी ज्यादा पानी होने के चलते शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. खबर लिखे जाने तक पुलिस शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा था. थाना प्रभारी सत्य दीप ने कहा कि शव की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस जांच में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










