राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के सपने को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
गोड्डा कांग्रेस जिला अध्यक्ष याहिया सिद्धकी कार्यक्रम में | Prabhat Khabar Network
गोड्डा जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई. जिलाध्यक्ष यहया सिद्दीकी ने उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया.
गोड्डा : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष यहया सिद्दीकी ने किया. कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया. साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.
आपके शहर में
तकनीकी और संचार क्रांति में योगदान को किया याद
जिलाध्यक्ष यहया सिद्दीकी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के महान शिल्पकार थे. उन्होंने तकनीकी विकास, संचार क्रांति, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किये. उन्होंने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा और देश को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की मजबूत नींव रखी.
युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं राजीव गांधी
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है. उनके विचार, दूरदृष्टि और लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए