राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि देकर कांग्रेस ने लिया लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देते जिलाध्यक्ष यहया सिद्दीकी एवं अन्य कांग्रेसजन | Prabhat Khabar Network

गोड्डा में राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा. तकनीकी विकास और पंचायती राज पर हुआ मंथन. कांग्रेसजनों ने एकता व लोकतंत्र रक्षा का लिया संकल्प.

विज्ञापन

गोड्डा : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, गोड्डा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष यहया सिद्दीकी ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

माल्यार्पण कर राजीव गांधी को किया नमन

कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया. इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.

तकनीकी विकास और पंचायती राज को बताया ऐतिहासिक योगदान

जिलाध्यक्ष यहया सिद्दीकी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के महान शिल्पकार थे. उन्होंने देश में तकनीकी विकास, संचार क्रांति, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किये. उन्होंने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा और देश को आधुनिकता तथा नयी तकनीक से जोड़ने की मजबूत नींव रखी.

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं राजीव गांधी

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है. उनके विचार, दूरदृष्टि और लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

मौके पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया. साथ ही देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जतायी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola