ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर, दो गंभीर घायल, बुजुर्ग के दोनों पैर टूटे

Updated:
विज्ञापन

घायल महिला | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महागामा थाना क्षेत्र के दियाजोरी चौक के पास ऑटो और बाइक की भीषण टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एक घायल बुजुर्ग के दोनों पैर टूट गए हैं. घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महागामा. महागामा थाना क्षेत्र के दियाजोरी चौक के समीप ऑटो और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में बोआरीजोर प्रखंड के रामकोल निवासी 65 वर्षीय लुखी टुडू के दोनों पैर टूट गये. वहीं बाराहाट निवासी 25 वर्षीय ऑटो चालक अभिषेक कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुआ.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज किया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायल लुखी टुडू को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर

घायल ऑटो चालक अभिषेक कुमार ने बताया कि वह ललमटिये से सवारी लेकर महागामा आ रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने ऑटो में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया.

बाइक सवार मौके से फरार

घटना के बाद बाइक सवार युवक घटनास्थल से फरार हो गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola