7.3 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

गोड्डा में ई-केवाईसी की रफ्तार राज्य औसत से धीमी

31 दिसंबर तक 61 लाख से अधिक राशन कार्डधारकों की नहीं हुई ई-केवाइसी

झारखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड की ई-केवाईसी प्रक्रिया तेजी से चल रही है. राज्य में कुल 60,23,512 राशन कार्डधारी और 2,63,13,224 सदस्य पंजीकृत हैं. इनमें से 76.75 प्रतिशत यानी 2,01,96,094 सदस्यों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जबकि 23.25 प्रतिशत लाभुक अभी भी प्रक्रिया से बाहर हैं. गोड्डा जिले की स्थिति पर नजर डालें तो यहां कुल 2,37,174 राशन कार्डधारी और 11,05,395 सदस्य पंजीकृत हैं. इनमें से 8,03,898 सदस्यों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जबकि 3,01,497 सदस्य अभी भी लंबित हैं. गोड्डा का प्रतिशत 72.72 है, जो राज्य के औसत से कम है. यह आंकड़ा जिले में ई-केवाईसी की गति को और तेज करने की आवश्यकता को दर्शाता है.

पुरानी एल-जीरो मशीनों द्वारा अपलोडिंग से हो रही देरी

ई-केवाईसी में देरी की मुख्य वजह पुरानी एल-जीरो मशीनों द्वारा अपलोडिंग में समस्या रही है. फिंगर मशीन का रीड न होना भी एक बड़ी चुनौती है. विभाग ने अब एल-वन नामक नई अपग्रेडेड मशीनें उपलब्ध कराई हैं, जिससे प्रक्रिया आसान और तेज होने की उम्मीद है. सरकार का उद्देश्य है कि वास्तविक हितग्राहियों को योजना का लाभ मिले और राशन वितरण व्यवस्था पारदर्शी बने.———————————————————————————————————————जिला———कुल कार्ड धारी -कुल सदस्यों की संख्या – ई केवाईसी सदस्यों की संख्या – पेंडिंग सदस्य – प्रतिशत

1 बोकारो 328459– 1346991– 1130879– 216112 —-83.962 चतरा 188585— 886059— 665566 220493 —75.123 देवघर 234399 ———-1191859—— 955537 236322 — 80.174 धनबाद 423140 ——–1870260——- 1380064- 490196——- 73.795 दुमका 257299 ———1119245—– 840129 — 279116 ——-75.066 पू. सिेहभूम 419761———- 1578543 ——- 1245610 — 332933——- 78.917 गढवा 263288—— 1185951—- 873843 — 312108 ——-73.688 गिरीडीह 430125—– 2107996 — 1620368 —– 487628 –76.87 9 गोड्डा 237174 —- 1105395 —- 803898 301497—– 72.7210 गुमला 176077——– 819727—————————— 616429 — 203298——- 75.2011 हजारीबाग 319571—– 1458394——————————- 1173249 285145 ———80.4512 जामताडा 152426 —–713048 ———– 542600 170448 ——–76.1013 खूंटी 112691—– 452106 ————— 343750 ———- 108356——– 76.0314 कोडरमा 110334 —-534168————————- 440975 — 93193———– 82.5515 लातेहार 142357 —679632 —————————————532093 147539 ———–78.2916 लोहरदगा 96303 — 429349 332844 96505 77.5217 पाकुड 179345—— 778702———————————– 613886 164816 78.8318 पलामू 408658 ——-1828824 ————————————1357244 471580 —- 74.2119 रामगढ 128383—— 601412 —————————487612 —– 113800 81.0820 रांची 515809—– 1985973———– 1600908 ——- 385065 80.6121 साहेबगंज 204253—- 951174——– 719439 —— 231735—- 75.6422 सरायकेला खरसांवा 223367—- 883181—- 663901 ——- 219280—- 75.1723 सिमडेगा 120588 ——- 555308—— 411030—– 144278 ——- 74.0224 प. सिंहभूम 351120—– 1249927—— 844240—— 405687——– 67.54——————————————————————————————————————–कुल— 6023512—26313224— 20196094 —-6117130— 76.75

क्या कहते हैं डीएसओ

ई-केवाईसी नहीं होने पर फिलहाल कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि हर हाल में केवाईसी का काम होना है. आधार आधारित प्रक्रिया भी इसके साथ चल रही है. एल-वन मशीन के आने के बाद से काम आसान हो गया है. लोगों को ई-केवाईसी कराना हर हाल में जरूरी है.

अविनाश पुर्णेंदु, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गोड्डाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel