ePaper

वाहन चेकिंग में 17 वाहनों से कटा 32650 रुपये का चालान

Updated at : 15 Oct 2024 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन चेकिंग में 17 वाहनों से कटा 32650 रुपये का चालान

ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा अन्य कागजात की जांच की

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार को पथरगामा में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. थाना मोड़ पर परिवहन विभाग व पथरगामा थाना द्वारा पुलिस जवानों के साथ संयुक्त जांच अभियान चलाते हुए गोड्डा पीरपैंती मुख्य मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की. चेकिंग के दौरान बाइक चालकों के हेलमेट की जांच की गयी. हेलमेट के अलावा बाइक पर ट्रिपल लोड सवार, ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा अन्य कागजात की जांच की गयी. इस दौरान चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट को भी पुलिस ने देखा. बताया गया कि दर्जनों वाहनों के चेकिंग में कुल 17 वाहनों से 32650 रुपये का चालान काटा गया. वाहन जांच को देख कई बाइक सवार थाना मोड़ से पहले बाइक घुमाकर भाग खड़े हुए. वाहन जांच से बिना कागजात व हेलमेट वाले बाइक चालकों के बीच हड़कंप देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola