बिरसा कप स्लिंगशॉट का गोड्डा बना विजेता, खेलप्रेमियों ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

बालक वर्ग के अंडर 10 आयु वर्ग के मुकाबले में गोड्डा के अंकित हांसदा को स्वर्ण

विज्ञापन

स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में देवघर एसोसिएशन की ओर से देवघर के होटल डैफोडिल गार्डन परिसर में चौथा बिरसा कप झारखंड स्टेट स्लिंगशॉट (गुलेल) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गोड्डा की टीम ने तीन स्वर्ण पदक झटक कर विजेता का ताज पहन लिया. दूसरे स्थान में दुमका की टीम उपविजेता रही. मेजबान देवघर को तीसरा स्थान हासिल हुआ. गोड्डा एसोसिएशन सचिव अखिल कुमार झा ने बताया कि गौरवशाली उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो, स्लिंगशॉट एसोशिएशन ऑफ झारखंड के प्रधान संरक्षक सुरजीत झा, संरक्षक विजय प्रताप सनातन, चंचल भंडारी एवं संजीव झा, मुख्य संरक्षक मनोज कुमार पप्पू, अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आकाश कुमार, उपाध्यक्ष शिवेंद्र झा, संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार, राहुल कुमार ने विजेता टीम के स्वर्णिम निशानेबाजों को बधाई दिया. बताया कि राज्य स्थापना दिवस पर गोड्डा के लिए तोहफा है. सचिव श्री झा ने बताया कि बालक वर्ग के अंडर 10 आयु वर्ग के मुकाबले में गोड्डा के अंकित हांसदा ने, अंडर 19 आयु वर्ग में गोड्डा के पीयूष कुमार साह, पुरुष वर्ग में गोड्डा के श्यामदेव चौड़े ने स्वर्णिम निशाना साधा. वहीं पुरुष वर्ग का रजत पदक भी मंगल सोरेन की झोली में गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola