तीन माह से फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
गोड्डा नगर थाना पुलिस ने तीन महीने से फरार चल रहे एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
गोड्डाः नगर थाना पुलिस ने पिछले तीन माह से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अभियुक्त की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर में छापेमारी कर की गयी.
नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमड्डा गांव निवासी विभीषण मंडल (28), पिता सुभाष चंद्र मंडल के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध नगर थाना कांड संख्या 85/26, दिनांक 27 अप्रैल 2026 के तहत मामला दर्ज है.
घटना के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी. मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त अपने घर आया हुआ है.
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










