चचेरे नाना ने ही किया था दुष्कर्म
Updated at : 29 May 2017 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

खुलासा. चार दिन पूर्व तीन वर्षीय बच्ची के हुई थी घटना मुफस्सिल : थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद अधमरा कर कझिया नदी में फेंके जाने के से परदा उठ गया है. अनुसंधान के क्रम में आरोपित ने अपराध कबूल लिया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. […]
विज्ञापन
खुलासा. चार दिन पूर्व तीन वर्षीय बच्ची के हुई थी घटना
मुफस्सिल : थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद अधमरा कर कझिया नदी में फेंके जाने के से परदा उठ गया है. अनुसंधान के क्रम में आरोपित ने अपराध कबूल लिया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. प्रेस वार्ता कर रविवार को एसडीओ ने खुलासा कर दिया है.
गोड्डा : गोड्डा पुलिस ने मुुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व तीन वर्षीय बच्ची से हुए दुष्कर्म मामले का खुलासा कर लिया है.
दुष्कर्म के आरोपित मकेश्वर मांझी (28) को पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस के समक्ष आरोपित ने जुर्म कबूल कर लिया है. एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस ने इस मामले का खुलासा महज चार दिनों मे ही कर दिया. आरोपित मकेश्वर मांझी पीड़ित बच्ची के रिश्ते मे चचेरा नाना था. घर के बगल में ही रहता था.
घटना के दिन परिवार के सभी लोग शादी में व्यस्त थे. बच्ची आरोपित को जानती थी. दुष्कर्मी नाना ने बच्ची को फुसला कर रिक्शा बैठा कर कझिया नदी के किनारे ले जाकर हवस का शिकार बना दिया. पीटने के बाद बच्ची को अधमरा समझ कर छोड़ दिया. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में पाया कि शादी के दिन वह गांव से बाहर था.
जब बुलाकर सख्ती से पूछताछ की गयी तो शुरू में वह पुलिस को भरमाता रहा. बाद में उसने पूरे वाकये का खुलासा कर दिया. प्रेस वार्ता में एसडीपीओ के साथ इंस्पेक्टर ब्रजकिशोर कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी राजेश कुमार, अनि सुरेंद्र ठाकुर व सअनि रामबदन सिंह भी शामिल थे. मालूम हो कि चार दिन पूर्व ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था. दुष्कर्म के बाद बच्ची को नदी के किनारे फेंक दिया गया था. दूसरे दिन सुबह दियारा आदि गांवों के लोगों ने बच्ची को देखा था. बच्ची के शरीर के अंदरूनी हिस्से में काफी चोटें थी. परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




