महिला ने खुद को लगायी आग, मौत

Updated at : 29 May 2017 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
महिला ने खुद को लगायी आग, मौत

दुखद. महागामा के नसानगर की घटना मानसिक रूप से विक्षिप्त थी महिला पिता ने पुलिस के सामने दिया बयान हनवारा : महगामा के हनवारा थाना क्षेत्र के नयानगर गांव में रविवार की शाम करीब पांच बजे 35 वर्षीय महिला किरण देवी ने केराेसिन छिड़क कर खुद को आग लगा ली. जिससे मौके पर ही उसकी […]

विज्ञापन

दुखद. महागामा के नसानगर की घटना

मानसिक रूप से विक्षिप्त थी महिला
पिता ने पुलिस के सामने दिया बयान
हनवारा : महगामा के हनवारा थाना क्षेत्र के नयानगर गांव में रविवार की शाम करीब पांच बजे 35 वर्षीय महिला किरण देवी ने केराेसिन छिड़क कर खुद को आग लगा ली. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. महिला ने खुद को घर के बाथरूम में आग लगायी थी. इस कारण घरवालों को इसकी जानकारी नहीं मिल पायी थी. घरवालों ने जब बाथरूम का दरवाजा खोला तो महिला को मृत पाया. घटना की सूचना हनवारा थाना को दिये जाने के बाद इंस्पेक्टर सुधीर कुमार मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है.
क्या है मामला : नयानगर गांव की रहने वाली किरण देवी के पिता रामविलास ठाकुर ने पुलिस को बताया कि 12 साल पहले बेटी की शादी नायानगर के नरोत्तम ठाकुर के साथ हुई थी.
नरोत्तम ठाकुर से शादी के बाद किरण देवी की दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं थी. इलाज चल रहा था. इधर रविवार को अचानक शाम के वक्त किरण देवी बाथरूम में जाकर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली. पूरी तरह से जल जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बचाने का प्रयास किया. लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका. पुलिस द्वारा मामले को लेकर थाना में यूडी कांड दर्ज करने में लगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola