गोड्डा- महगामा मेन लाइन खराब, 10 घंटे आपूर्ति बाधित
Updated at : 24 May 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

गरमी में रुला रही है गोड्डावासियों को बिजली गोड्डा : गोड्डा- महगामा मेन लाइन मंगलवार को भी ब्रेक डाउन रहा. तकरीबन 10 घंटे तक गोड्डा जिला मुख्यालय सहित पोड़ैयाहाट, सुंदरपहाड़ी आदि क्षेत्र ग्रामीण फीडरों में बिजली नदारद रही. बताया जाता है कि खराबी गोड्डा- पथरगामा के बीच योगिनी स्थान स्थित बहियार मेन लाइन में आयी […]
विज्ञापन
गरमी में रुला रही है गोड्डावासियों को बिजली
गोड्डा : गोड्डा- महगामा मेन लाइन मंगलवार को भी ब्रेक डाउन रहा. तकरीबन 10 घंटे तक गोड्डा जिला मुख्यालय सहित पोड़ैयाहाट, सुंदरपहाड़ी आदि क्षेत्र ग्रामीण फीडरों में बिजली नदारद रही. बताया जाता है कि खराबी गोड्डा- पथरगामा के बीच योगिनी स्थान स्थित बहियार मेन लाइन में आयी थी. इस कारण भी तकरीबन तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही. दिन में विद्युत विभाग को सूचना मिलने के बाद विभाग ने दोमुही से सटे क्षेत्र में मेन लाइन को दुरुस्त करने का काम किया.
लेकिन इसके तुरंत बाद ही मेन लाइन खराबी आ गयी. हालांकि मेन लाइन में आये फॉल्ट का पता बिजली विभाग ने लगा लिया है. लाइन ठीक करने का काम किया जा रहा है. विभाग के अनुसार इन इलाकों में देर रात के बाद ही बिजली बहाल होने की गुंजाइश है. मालूम हो कि दो दिनों में जिले में बिजली दो बार ब्रेक डाउन हो गया. इस भीषण गरमी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




