गोड्डा में बच्ची से दुष्कर्म अधमरा कर फेंका

Updated at : 24 May 2017 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा में बच्ची से दुष्कर्म अधमरा कर फेंका

गोड्डा : गोड्डा में मानवीय संवेदना को तार-तार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया गया है. दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार 3 वर्षीय बच्ची को बनाया है. बच्ची को घर से दूर ले जाकर नदी में अधमरा कर फेंक दिया. घटना सोमवार की देर रात की है. जानकारी के अनुसार, बच्ची दलित जाति […]

विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा में मानवीय संवेदना को तार-तार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया गया है. दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार 3 वर्षीय बच्ची को बनाया है. बच्ची को घर से दूर ले जाकर नदी में अधमरा कर फेंक दिया. घटना सोमवार की देर रात की है.

जानकारी के अनुसार, बच्ची दलित जाति की है. बच्ची को दूसरे दिन मंगलवार सुबह को नदी के किनारे बरामद किया गया है. बच्ची की हालत खराब बतायी जाती है. इसका इलाज गोड्डा सदर अस्पताल में किया जा रहा है. पिता ने दुष्कर्म की प्राथमिकी अज्ञात पर मुफस्सिल थाना मे दर्ज करायी है. मुफस्सिल थाना प्रभारी राजेश कुमार व एएसआई रामबदन सिंह पहुंचे तथा अस्पताल में बच्ची की चिकित्सा प्रारंभ करायी.
गोड्डा में बच्ची से…
शौच करने गयी महिलाओं ने बच्ची को नदी के किनारे देखा
घटना के संबंध बच्ची के पिता ने बताया कि घर में ही साली की शादी में परिवार के सभी लोग व्यस्त थे. इसी बीच देर शाम तकरीबन सात बजे दरिंदे ने बच्ची को उठाया तथा नदी किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया. बाद में बच्ची की जान लेने की नीयत से बुरी तरह पीटा. बच्ची के हाथ में चोट आयी है. दोनों हाथ उठा नहीं पा रही है. बच्ची काफी चोटिल है.
अधमरी हालत में दुष्कर्मी ने बच्ची को नदी किनारे ही छोड़ दिया. जब दूसरे दिन सुबह शौच करने महिलाएं उधर गयीं तो बच्ची को नदी के किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में पाया. इसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गयी. अभिभावक को जब इसकी जानकारी हुई तो बच्ची को बेहोशी की अवस्था में बरामद किया तथा इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया.
अस्पताल में भी इलाज के लिए करना पड़ा घंटों इंतजार
इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी परिजनों की मुसीबतें कम नहीं हुई.बच्ची का इलाज कराने पिता, नानी व बच्ची की मां आयी थी. जब पिता ने बच्ची का इलाज बकायदा रजिस्ट्रेशन कराये जाने के बाद कराना चाहा तो यह कहकर लौटा दिया गया कि पहले पुलिस को इसकी सूचना दो तभी जाकर इलाज संभव है. ऐसा कहने पर पिता व नानी बगैर इलाज के ही बच्ची को लेकर अस्पताल के मुख्य गेट पर घंटों पड़े रहे. थाना प्रभारी के पहुंचने पर इलाज शुरू किया गया तथा भरती कराया गया.
”बच्ची का इलाज शुरू करा दिया गया है. पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गयी है. आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी गयी है. गांव में इसकी टोह ली जा रही है. जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा.”
-राजेश कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी, गोड्डा.
मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वंशीपुर गांव का
दूसरे दिन कझिया नदी के किनारे बरामद की गयी बच्ची
तीन दिन में दुष्कर्म की दूसरी घटना
तीन दिन पहले भी 3 वर्षीय बच्ची के साथ हो चुकी है दुष्कर्म की घटना,
पुलिस की पकड़ से बाहर है पिछली घटना के आरोपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola