आंधी से पीपरा में तीन घरों के छप्पर उड़े

Updated at : 23 May 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
आंधी से पीपरा में तीन घरों के छप्पर उड़े

पथरगामा : रविवार की शाम आयी तेज आंधी से पथरगामा प्रखंड के पीपरा पंचायत में तीन घरों के एसबेस्टस का छप्पर पुरी तरह उजड़ गया. आंधी इतनी तेज थी कि एसबेस्टस उड़कर दूर जा गिरा. आंधी में पीपरा गांव के मनोज महतो व हरिप्रसाद महतो का एसबेस्टस पूरी तरह ढह गया. वहीं बाराबांध खेतारी टोला […]

विज्ञापन

पथरगामा : रविवार की शाम आयी तेज आंधी से पथरगामा प्रखंड के पीपरा पंचायत में तीन घरों के एसबेस्टस का छप्पर पुरी तरह उजड़ गया.

आंधी इतनी तेज थी कि एसबेस्टस उड़कर दूर जा गिरा. आंधी में पीपरा गांव के मनोज महतो व हरिप्रसाद महतो का एसबेस्टस पूरी तरह ढह गया. वहीं बाराबांध खेतारी टोला के फुलमणि देवी के घर का छप्पर उड़ गया. पीड़ितों ने बताया कि उनका छप्पर उड़ जाने से सभी को 25 से 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है.
पीड़ितों ने बीडीओ सह अंचलाधिकारी को आवेदन देकर सहायता राशि दिलाये जाने की मांग की है.
” अभी तक पीड़ितों से आवेदन नहीं मिला है. कर्मचारी को भेज कर क्षति का आकलन किया जायेगा. रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.”
-रूद्र प्रताप बीडीओ सह सीओ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola