बिचौलिये कर रहे आंदोलन को दबाने की साजिश

Updated at : 23 May 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
बिचौलिये कर रहे आंदोलन को दबाने की साजिश

भूमि बचाओ संघर्ष मोरचा के संयोजक चिंतामणी साह ने प्रेस बयान जारी कर कहा गोड्डा : अडाणी पावर प्लांट को लगाने के लिये कंपनी के पक्ष के रैयतों की ओर से लगातार दो दिनों से टुकड़े में लोगों को बहला फुसलाकर अपर समाहर्ता के पास शिकायत करायी जा रही है. प्रेस बयान जारी कर भूमि […]

विज्ञापन

भूमि बचाओ संघर्ष मोरचा के संयोजक चिंतामणी साह ने प्रेस बयान जारी कर कहा

गोड्डा : अडाणी पावर प्लांट को लगाने के लिये कंपनी के पक्ष के रैयतों की ओर से लगातार दो दिनों से टुकड़े में लोगों को बहला फुसलाकर अपर समाहर्ता के पास शिकायत करायी जा रही है. प्रेस बयान जारी कर भूमि बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक चिंतामनी साह ने कहा कि अडाणी कंपनी के कुछ बिचौलिये आंदोलन को दबाने की साजिश कर रहे हैं. इस फिराक में हैं कि कैसे संघर्ष को दबा कर फर्जीवाड़ा के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा सके. ताकि बेरोकटोक कंपनी का काम आगे बढ़ाया जा सके.
श्री साह का कहना है कि क्षेत्र के ऐसे 360 रैयतों ने स्वेच्छा से हस्ताक्षर कर पदाधिकारी को रिपोर्ट दी थी. 25 मई तक और भी रैयत अपनी बातों को रखेंगे. कहा कि अगर उनकी ओर से फर्जी हस्ताक्षर कराया गया तो इतने दिनों तक ऐसे रैयत क्या कर रहे थे, उन्हें थाना में मामला दर्ज करना चाहिए था. कहा कि प्लांट लगने से बहुफसली जमीन बरबाद हो जायेगी. पेयजल की समस्या, प्रदूषण के साथ साथ पार्यावरण को हानि पहुंचेगी. पावर प्लांट के आसपास इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने पर्यावरणीय जनसुनवाई की जांच की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola