रसोइया-संयोजिका संघ की बैठक में लिया गया निर्णय

Updated at : 22 May 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
रसोइया-संयोजिका संघ की बैठक में लिया गया निर्णय

रैली निकाल कर किया विरोध-प्रदर्शन बीइइओ व सचिव पर मनमानी का आरोप पथरगामा : पथरगामा के आदर्श राजकीयकृत मध्य विद्यालय में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद की. उन्होंने बताया कि प्रखंड के पदाधिकारी मनमानी कर रहे हैं. शिक्षा सचिव व जिला शिक्षा अधीक्षक ने पूर्व […]

विज्ञापन

रैली निकाल कर किया विरोध-प्रदर्शन

बीइइओ व सचिव पर मनमानी का आरोप
पथरगामा : पथरगामा के आदर्श राजकीयकृत मध्य विद्यालय में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद की. उन्होंने बताया कि प्रखंड के पदाधिकारी मनमानी कर रहे हैं. शिक्षा सचिव व जिला शिक्षा अधीक्षक ने पूर्व में हटाये गये संयोजिका व रसोइया को पुन: कार्य में रखने का आदेश निर्गत किया था.
मामले में उपायुक्त ने भी बार-बार निदेर्शित जाने के बावजूद भी बीइइओ व विद्यालय सचिव आदेश का अनुपालन नहीं कर रहे हैं. हटाये गये रसोइया को पुन: काम पर नहीं रखा गया तो आंदोलन किया जायेगा. मौके पर भवानी देवी, उषा देवी, कविता देवी, कुमकूम देवी, बेबी देवी, सुदामा देवी, शोभा देवी, सोनामुणि देवी, कौशल्या देवी, लक्ष्मी देवी, निर्मला देवी, रंजीता देवी, बच्चन दर्वे आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola