कालाजार व डायरिया की रोकथाम पर जोर
Updated at : 21 May 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

जिला टास्क फोर्स की बैठक में जिंक व ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग लेने पर बल गोड्डा : समाहरणालय के सभागार में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीडीसी मुकुंद दास ने की. इस दौरान कालाजार एवं डायरिया के रोकथाम पर चर्चा […]
विज्ञापन
जिला टास्क फोर्स की बैठक में जिंक व ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश
पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग लेने पर बल
गोड्डा : समाहरणालय के सभागार में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीडीसी मुकुंद दास ने की. इस दौरान कालाजार एवं डायरिया के रोकथाम पर चर्चा की गयी. बताया कि 19 जून से दो जुलाई तक डायरिया के रोकथाम के लिये इंटेसिफाइड डायरिया कंट्रोल फोर्ट नाइट मनाया जायेगा. इसके लिए जिला प्रखंड एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र पर जिंक व ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही माइक्रो प्लान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों की सूची बनाने का भी निर्देश दिया गया. कालाजार की रोकथाम के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.
इसकी सफलता के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग लेने पर जोर दिया गया. डीडीसी ने इसकी रोकथाम से जुड़े अलग-अलग विभाग एवं एजेंसी के बीच समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया. सीएस डॉ प्रवीण राम ने भी अपनी बातों को रखी. इस मौके पर एसीएमओ डॉ बनदेवी झा, डीएमओ डॉ रामप्रसाद, चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




