ठाकुरगंगटी में 50 घंटे ब्लैक आउट

Updated at : 19 May 2017 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
ठाकुरगंगटी में 50 घंटे ब्लैक आउट

आंधी-पानी के तीन दिन बाद बहाल नहीं हो पायी बिजली 33 हजार केवी लाइन की नहीं हो पायी मरम्मत जल्द आपूर्ति बहाल करने का एसडीओ कर रहे दावा ठाकुरगंगटी : बुधवार देर शाम आयी आंधी-पानी के बाद ठाकुरगंगटी की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी है. प्रखंड के 50 गांव में 50 घंटे से ब्लैक […]

विज्ञापन

आंधी-पानी के तीन दिन बाद बहाल नहीं हो पायी बिजली

33 हजार केवी लाइन की नहीं हो पायी मरम्मत
जल्द आपूर्ति बहाल करने का एसडीओ कर रहे दावा
ठाकुरगंगटी : बुधवार देर शाम आयी आंधी-पानी के बाद ठाकुरगंगटी की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी है. प्रखंड के 50 गांव में 50 घंटे से ब्लैक आउट है. लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ठाकुरगंगटी क्षेत्र के मेन लाइन में खराबी आ जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी है. 33 हजार तार टूट कर गिर गया है. एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रयास जारी है. जल्द से जल्द तार को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल की जायेगी.
वहीं गोड्डा शहरी क्षेत्र में पावर कट की समस्या से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. लोगों ने बताया कि गुरुवार को भी दिन भर बिजली आती जाती रही है. उमस भरी गरमी में लोगों का जीना दूभर हो गया है. टाउन फीडर वन व टू में घनी आबादी होने के कारण बिना बिजली के घरों में लोगों का रहना मुहाल हो रहा है. कार्यपालक अभियंता से बिजली आपूर्ति में सुधार करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola