संजय यादव के भाई मनोज यादव पर भी जमीन हड़पने का आरोप
Updated at : 19 May 2017 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

शिकायत. डीआइजी ने बांका एसपी को बाराहाट थानाध्यक्ष से कार्रवाई कराने को कहा बांका बाराहाट के चिलभिन के रहने वाले पंकज कुमार चौधरी संजय यादव के भाई पर जबरन जमीन हड़पने की शिकायत की है. मामला सोनडीहा मौजा की जमीन का है. डीआइजी ने कार्रवाई का निर्देश दिया है. गोड्डा/भागलपुर : गोड्डा के पूर्व विधायक […]
विज्ञापन
शिकायत. डीआइजी ने बांका एसपी को बाराहाट थानाध्यक्ष से कार्रवाई कराने को कहा
बांका बाराहाट के चिलभिन के रहने वाले पंकज कुमार चौधरी संजय यादव के भाई पर जबरन जमीन हड़पने की शिकायत की है. मामला सोनडीहा मौजा की जमीन का है. डीआइजी ने कार्रवाई का निर्देश दिया है.
गोड्डा/भागलपुर : गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव के खिलाफ केस होने के बाद भी रेंज डीआइजी के पास उनके खिलाफ शिकायतें आ रही हैं. अब संजय यादव के भाई एमएलसी मनोज यादव पर जबरन जमीन हड़पने का आरोप लग गया है. बांका बाराहाट चिलभिन के रहने वाले पंकज कुमार चौधरी ने भागलपुर रेंज डीआइजी विकास वैभव से मिलकर लिखित शिकायत की.
पंकज का कहना है कि उसने बाराहाट के योगेंद्र चौधरी के सोनडीहा मौजा, खाता संख्या 817/238, खसरा संख्या 6100, 6101/4293,4294 रकवा से 19 मार्च 1987 को दो कट्ठा जमीन खरीदी थी. जमीन पर दखल कर वे रसीद भी प्राप्त करते आ रहे हैं. पंकज का कहना है कि बांका बाराहाट ढाका मोड़ के रहने वाले मनोज यादव ने उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया
और उसे बेदखल कर दिया. उसके आवेदन पर ही डीआइजी ने बांका एसपी से बाराहाट थानाध्यक्ष को उचित कार्रवाई के लिए निर्देश देने को लिखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




