पूर्व विधायक के अग्रिम जमानत मामले में अगली सुनवाई 24 को

Updated at : 19 May 2017 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व विधायक के अग्रिम जमानत मामले में अगली सुनवाई 24 को

बांका : गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव के अग्रीम जमानत को लेकर गुरूवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र मिश्रा के अदालत में एक सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान पूर्व विधायक के अधिवक्ता ज्योतिनंदन झा एवं आनंद देव चौधरी ने कोर्ट से अग्रीम जमानत देने की गुहार लगायी. कोर्ट ने अधिवक्ता का दलील सुनने […]

विज्ञापन

बांका : गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव के अग्रीम जमानत को लेकर गुरूवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र मिश्रा के अदालत में एक सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान पूर्व विधायक के अधिवक्ता ज्योतिनंदन झा एवं आनंद देव चौधरी ने कोर्ट से अग्रीम जमानत देने की गुहार लगायी.

कोर्ट ने अधिवक्ता का दलील सुनने के बाद अग्रीम जमानत के मामले में केस के अनुसंधानकर्ता से डायरी समर्पित करने के आर्देश जारी करते हुए उक्त मामले की अगली सुनवाई की तिथि 24 मई मुकर्रर किया. इसके बाद पूर्व विधायक के अधिवक्ता ने पुन: कोर्ट से सुनवाई पूरी होने तक गिरफ्तारी पर रोक लगाने की अपील की. लेकिन कोर्ट ने इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया. सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अधिवक्ता हीरालाल सिंह ने बहस में हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola