डीएसइ ने दो विद्यालय के शिक्षकों को किया शो कॉज

Updated at : 19 May 2017 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
डीएसइ ने दो विद्यालय के शिक्षकों को किया शो कॉज

गोड्डा : गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक अशोक कुमार झा ने चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया . निरीक्षण के दौरान डीएसइ श्री झा सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय परसा, हलवाई टोला के अलावा पथरगामा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय काला डुमरिया, प्राथमिक विद्यालय बरमसिया तथा प्राथमिक विद्यालय रामपुर हाट गये और शिक्षकों को आवश्यक […]

विज्ञापन

गोड्डा : गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक अशोक कुमार झा ने चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया . निरीक्षण के दौरान डीएसइ श्री झा सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय परसा, हलवाई टोला के अलावा पथरगामा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय काला डुमरिया, प्राथमिक विद्यालय बरमसिया तथा प्राथमिक विद्यालय रामपुर हाट गये और शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. डीएसइ श्री झा ने बताया कि उप्रावि परसा हलवाई टोला में शौचालय गंदा पड़ा हुआ था.

आधारयुक्त फोटो का कार्य ठीक ढंग से नहीं किया गया. विद्यालय में पांच संकल्प नहीं लिखा गया था. पारा शिक्षक ड्रेस कोड में नहीं थे. वहीं उमवि काला डुमरिया में शिक्षक व बच्चे ड्रेस कोड में नहीं थे. डीएसइ श्री झा ने बताया कि दोनों विद्यालय के शिक्षक से स्पष्टीकरण पूछा गया है. कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola