घरेलू विवाद में मारपीट महिला घायल

Updated at : 06 May 2017 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
घरेलू विवाद में मारपीट महिला घायल

गोड्डा नगर : नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट में शोभा देवी (47) घायल हो गयी. इस मामले को लेकर नगर थाना में शिकायत की गयी है. घायल शोभा देवी ने बताया कि वह लोहिया नगर निवासी नंदकिशोर साह की पत्नी है. शुक्रवार को घर में अडाणी पावर […]

विज्ञापन

गोड्डा नगर : नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट में शोभा देवी (47) घायल हो गयी. इस मामले को लेकर नगर थाना में शिकायत की गयी है. घायल शोभा देवी ने बताया कि वह लोहिया नगर निवासी नंदकिशोर साह की पत्नी है. शुक्रवार को घर में अडाणी पावर प्लांट के लिये गयी जमीन के एवज में मिलने वाली मुआवजा राशि शोभा देवी के खाते में डालने पर चर्चा हो रही थी. छोटे पुत्र ने मां के खाता में मुआवजा राशि डालने पर सहमति भी दी.

बड़े पुत्र ने मुआवजा राशि अपने खाते में डालने की बात कही गयी. इसको लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गयी. जिसमें शोभा देवी घायल हो गयी. नगर थाना के एएसआइ शीतल पासवान ने महिला का बयान दर्ज किया और उसे सदर अस्पताल भेजा गया. इस मामले में एएसआइ ने बताया कि मिलने वाले मुआवजा राशि को लेकर घरेलू विवाद में मारपीट हुई है. पुलिस जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई करेगी. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन के बाद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

नगर थाना स्थित लोहिया नगर की है घटना
मुआवजा राशि को लेकर बढ़ा परिवार में विवाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola