बोदरा में ही लगे वाटर ट्रिटमेंट प्लांट

Updated at : 07 Mar 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
बोदरा में ही लगे वाटर ट्रिटमेंट प्लांट

मांग. जिला परिषद की बैठक में सदस्यों ने पेयजल मुद्दे को रखा, कहा िजला परिषद की बैठक में सदस्यों ने पेयजल का मुद्द उठाया. वहीं बोदरा गांव में ही वाटर ट्रिटमेंट प्लांट लागाने पर जोर दिया. गोड्डा : डीआरडीए सभागार में सोमवार काे जिला परिषद की बैठक जिप अध्यक्ष बसंती देवी की अध्यक्षता में आयोजित […]

विज्ञापन

मांग. जिला परिषद की बैठक में सदस्यों ने पेयजल मुद्दे को रखा, कहा

िजला परिषद की बैठक में सदस्यों ने पेयजल का मुद्द उठाया. वहीं बोदरा गांव में ही वाटर ट्रिटमेंट प्लांट लागाने पर जोर दिया.
गोड्डा : डीआरडीए सभागार में सोमवार काे जिला परिषद की बैठक जिप अध्यक्ष बसंती देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान सदस्यों ने पेयजल के मुद्दे को प्रमुखता से रखा. जिला परिषद सदस्यों ने बसंतराय के बोदरा गांव में ही वाटर ट्रिटमेंट प्लांट को लगाने पर जोर दिया. बताया कि पूर्व में इसे सुस्ती में स्थापित करने की मांग की जा रही थी.
इस पर अध्यक्ष ने डीडीसी को आवश्यक पहल करने को कहा. वहीं अलग-अलग प्रखंडों से आये जिला परिषद सदस्यों ने भी पेयजल विभाग की कारगुजारियों को उजागर किया. बताया कि पोड़ैयाहाट के पीएचइडी विभाग में कार्यरत जेई चापानलों को मरम्मत करने के लिये राशि की मांग करते हैं. बारकोप स्थित पर्यटन स्थल पर पेयजलापूर्ति येाजना को सफल बनाने के लिए जलमीनार बनाने की मांग की गयी. जिप सदस्यों ने कहा कि महगामा के पीएचइडी विभाग में कार्यरत जेई दिन भर नशे में रहते हैं. उन पर कार्रवाई करने की मांग की. इसी दौरान शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा किये जाने के दौरान प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालयों में नये ट्रांसफाॅर्मर को लगाने की मांग सदस्यों ने की.
सरौतिया के डीलर का लाइसेंस करें निलंबित
वहीं महगामा के जिला परिषद सदस्यों ने कहा कि सरौतिया के डीलर अशफाक के लाइसेंस को निलंबित किया जाये. इस पर अध्यक्ष बसंती देवी व उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने बताया कि सरौतिया के जविप्र के डीलर अशफाक की जांच की जा चुकी है. लाइसेंस निलंबित करने का निर्देश दिया गया है. बावजूद आज तक निलंबित नहीं किया गया है. इस पर डीडीसी ने डीएसओ को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया.
13 पंचायतों में लगे सोलर लैंप की होगी जांच
वहीं सदर प्रखंड के 13 पंचायतों में 14 वें वित्त की राशि से खरीदी गयी सोलर लैंप के मामले की जांच करने की मांग उठी है. विधायक प्रतिनिधि बबलू सिंह ने कहा कि इन पंचायतों में मानक के अनुरूप राशि खर्च नहीं की गयी है. जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाये. इसके अलावा पोड़ैयाहाट के पश्चिमी व पूर्वी में धान क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की गयी है. इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, ओमप्रकाश बरई, घनश्याम यादव, अब्दुल बहाव शम्स, सुरेंद्र मोहन केशरी, फुलकुमारी देवी, पुनम देवी, सुभाष हेंब्रम आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola