इंटर की परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

Updated at : 05 Mar 2017 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
इंटर की परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

गोड्डा महिला कॉलेज में छात्रा ने लगायी कर्मी पर आरोप गोड्डा : महिला कॉलेज, गोड्डा में इंटर की परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया. एक छात्रा के साथ अपशब्द कहने के आरोप में चतुर्थवर्गीय कर्मी के साथ मारपीट की गयी. परीक्षार्थियों ने कॉलेज की कई कुर्सियों तोड़ दी और मुख्य गेट को भी […]

विज्ञापन

गोड्डा महिला कॉलेज में छात्रा ने लगायी कर्मी पर आरोप

गोड्डा : महिला कॉलेज, गोड्डा में इंटर की परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया. एक छात्रा के साथ अपशब्द कहने के आरोप में चतुर्थवर्गीय कर्मी के साथ मारपीट की गयी. परीक्षार्थियों ने कॉलेज की कई कुर्सियों तोड़ दी और मुख्य गेट को भी तोड़ने का प्रयास किया. वहीं परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मी तमाशबीन बने रहेे. सूचना पर नगर थाना प्रभारी अशोक गिरि व आरके सिंह पहुंचे और मामले को शांत कराया.
क्या है मामला : महिला कॉलेज में इंटर के अंगरेजी विषय की परीक्षा पथरगामा इंटर कॉलेज की छात्रा दे रही थी. उक्त छात्रा ने परीक्षा के अंत में चतुर्थवर्गीय कर्मी पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया.
इंटर की परीक्षा के बाद…
यह बात सुनकर कक्षा में उपस्थित अन्य छात्र उग्र हो गये और बगैर जानकारी लिये कर्मी के साथ मारपीट की. इससे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गयी. कॉलेज के अन्य कर्मी भी छात्रों के आक्रोश को देखते हुए भाग गये. प्राचार्या सह केंद्राधीक्षक प्रो किरण चौधरी ने घटना की सूचना पुलिस का दी. वहीं छात्रों से बचने के लिए प्राचार्या ने कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर दिया. छात्र इतना उग्र थे कि उन्होंने गेट को भी तोड़ने का प्रयास किया. इससे पहले कक्ष में पड़ी कुरसी व बेंच-डेस्क की तोड़ फोड़ की.
महिला सब इंस्पेक्टर ने लिया छात्रा का बयान : सूचना पर नगर थाना एसआइ सूर्यमणि सोय कॉलेज पहुंची. उन्होंने छात्रा का बयान लिया. छात्रा ने कॉलेज कर्मी निलेश कुमार पर अपशब्द कहने का आरोप लगाया. सूर्यमणि ने छात्रा की लिखित शिकायत ली. इधर, कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रों पर कॉलेज में तोड़फोड़ व कर्मी के साथ मारपीट करने के आरोप व शिक्षक को बेवजह परेशान करने के आरोप में नगर थाना में शिकायत की गयी है.
दोनों ओर से शिकायत ली गयी है. दोनों मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. इसके बाद कार्रवाई की जायेगी.
-अशोक गिरी, नगर थाना प्रभारी
कॉलेज में शांतिपूर्वक व कदाचार मुक्त परीक्षा से छात्र सकते में है. 28 फरवरी को होम साइंस की परीक्षा में छात्रा ने अपने कॉपी में विषय लिखना भूल गयी थी. कर्मी ने शनिवार को भी कॉपी में संबंधित जानकारी को भरने को कहा था.
-प्रो किरण चौधरी, केंद्राधीक्षक सह प्राचार्या
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola