नशा छोड़िये, जिंदगी से मत मुंह मोड़िये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

जागरुकता. नवाडीह के खरला टोला में बैठक में मंच संस्थापक ने ग्रामीणों से कहा नशा समाज के िलए एक अिभशाप है. नशाखोरी के चलते कई घर बरबाद हो चुके हैं. ऐसे में नशाखोरी के खिलाफ लोगों में जागरुकता आवश्यक है. समाज को नशा मुक्त करना लोगों का कर्तव्य है. वहीं दहेज प्रथा के खिलाफ भी […]
विज्ञापन
जागरुकता. नवाडीह के खरला टोला में बैठक में मंच संस्थापक ने ग्रामीणों से कहा
नशा समाज के िलए एक अिभशाप है. नशाखोरी के चलते कई घर बरबाद हो चुके हैं. ऐसे में नशाखोरी के खिलाफ लोगों में जागरुकता आवश्यक है. समाज को नशा मुक्त करना लोगों का कर्तव्य है. वहीं दहेज प्रथा के खिलाफ भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया.
गोड्डा : नशा मुक्ति दिवस पर रविवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के नवडीहा पंचायत के खरला टोला में समाज सुधार मंच की बैठक हुई. अध्यक्षता मंच के संस्थापक सह सचिव लतीफ अंसारी ने की. श्री अंसारी ने बताया कि नशाखोरी व दहेज प्रथा के खिलाफ ग्रामीणों जागरूक किया गया है. बैठक के दौरान नशा से होने वाले दुष्प्रभाव को भी बताया गया. उन्होंने लोगों से कहा कि नशा छोड़िये,
जिंदगी से मुंह मत मोड़िये. नशा से होनेवाले गंभीर बीमारियों की भी जानकारी दी. श्री अंसारी ने कहा कि नशाखोरी के कारण समाज में कलह बढ़ता जा रहा है. खास कर गरीब तबका जो भी कमाई करता है. उससे ज्यादातर रुपये शराब पी जाते हैं. इस कारण वैसे लोगों को आर्थिक क्षति होने के साथ घर-घर में कलह बढ़ जाती है. जुटे ग्रामीणों को नशाखोरी के खिलाफ जागरूक करने का काम किया गया है. मौके पर राजू बाउरी, बसना मोसमता, प्रमिला मोसमात, आदी देवी, श्रीकांत बाउरी, मंटी मोसमात, राजकिशोर बाउरी, जगदीश बाउरी, शकलदेव बाउरी आदि उपस्थित थे.
नशा के खिलाफ आवाज बुलंद करते ग्रामीण.
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
”शराब के कारण आज हमारा समाज पिछड़ रहा है. नशा का पूरी तरह से त्याग कर समाज को बचाने की दिशा में कार्य करना है.”
-राजू बाउरी
” जब तक शराब की खुलेआम बिक्री होगी तब तक समाज गर्त में जायेगा. इसलिए हाट में शराब की बिक्री बंद होनी चाहिए.”
– शकलदेव बाउरी
” शराबियों से सबसे ज्यादा कष्ट घरेलु महिलाओं को उठाना होता है. अत: नशा खोरी के विरुद्ध इस मुहिम में हर महिला को आगे आने की जरुरत है.”
-आदी देव
” नशा के कारण गरीब आदमी ज्यादा बरबाद होते है. नशाखोरी पर रोक जरूरी है. सबों को खुल कर इसका विरोध करना चाहिए.”
-राजकिशोर बाउरी
” सार्वजनिक जगह पर व हाट परिसर में देसी शराब आसानी से मिल जाने के कारण आम आदमी को शराब की लत लग जाती है. इस पर रोक जरूरी है.”
-जगदीश बाउरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




