करनू की टीम ने एक गोल से मारी बाजी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Dec 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

पेनाल्टी शूट आउट से निकला परिणाम प्रथम पुरस्कार के रूप में बीस हजार नकद दिया गया उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये दिया गया पथरगामा : प्रखंड के चिलकारा गोविंद पंचायत अंतर्गत छाता डंगाल मैदान में एड्स दिवस पर कमलडीहा की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया. शनिवार को फाइनल […]
विज्ञापन
पेनाल्टी शूट आउट से निकला परिणाम
प्रथम पुरस्कार के रूप में बीस हजार नकद दिया गया
उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये दिया गया
पथरगामा : प्रखंड के चिलकारा गोविंद पंचायत अंतर्गत छाता डंगाल मैदान में एड्स दिवस पर कमलडीहा की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया. शनिवार को फाइनल मैच में करनू की टीम ने उलबगान डहुआ टीम को पेनाल्टी शूट में एक गोल से हरा दिया. विजेता टीम को मुख्य अतिथि पथरगामा पूर्वी जिप सदस्य फुलकुमारी देवी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में बीस हजार नकद दिया. उपविजेता उलबगान टीम को चिलकारा गोविंद पंचायत की मुखिया मीणा देवी ने 15 हजार रुपये दिया. वहीं प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही रामनगर पथरगामा टीम को चार हजार व चौथे पर रही.
रानीगंज साहिबगंज टीम को 3500 का पुरस्कार पंसस विमला देवी ने दिया. मैन ऑफ दि मैच जीतन मरांडी, मैन ऑफ दि सीरिज शैलेंद्र मुर्मू व बेस्ट गोल कीपर देवीराम मुर्मू को चुना गया. मौके पर आयोजन समिति के रामेश्वर हेंब्रम, शंकर दास, अगस्टीन मुर्मू, रंजीत मरांडी, हरि रविदास, शंकर दास, पौलुस मुर्मू, अमरजीत हेंब्रम, बेटका हेंब्रम, अनिल मरांडी, दिनेश हेंब्रम, सर्वजीत हेंब्रम, अनुज बास्की आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




