दोस्त पिंटू चौधरी हिरासत में, बोआरीजोर का टुड्डू मुर्मू फरार

घोघा : गोड्डा (झारखंड) जिला के बोआरीजोर के जंगल में मिट्टी के नीचे से बरामद किया गया घोघा के कुलकुलिया गांव के रोहित का शव बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने लाश को घोघा लाया. लाश घोघा पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. मृतक के परिजन थोड़ी देर […]
घोघा : गोड्डा (झारखंड) जिला के बोआरीजोर के जंगल में मिट्टी के नीचे से बरामद किया गया घोघा के कुलकुलिया गांव के रोहित का शव बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने लाश को घोघा लाया. लाश घोघा पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. मृतक के परिजन थोड़ी देर के लिए आक्रोशित हो गये,
जिससे कुछ देर तक गोलसड़क पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. बोआरीजोर थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव निवासी आरोपि टूड्डू मुरमू के गिरफ्तार नहीं होने से परिजन आक्रोशित थे. मालूम हो कि गत शुक्रवार से ही कुलकुलिया घोघा निवासी डोमन मंडल का पुत्र रोहित मंडल लापता था. वह गांव के ही गोपाल चौधरी के पुत्र पिंटू चौधरी के साथ मंगलवार को बोआरीजोर के टुड्डू मुर्मू के घर शराब पीने गया था. बोआरीजोर के समीप जंगल से पुलिस ने रोहित की लाश जमीन के खोद कर बरामद की थी. पिंटू चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. मुख्य आरोपित टूड्डू मुर्मू फरार है. रोहित का देर शाम घोघा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




