सेलेब्रल मलेरिया से पहाड़िया बच्ची की हालत गंभीर

Published at :23 Nov 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
सेलेब्रल मलेरिया से पहाड़िया बच्ची की हालत गंभीर

सुंदरपहाड़ी के तिलयपाड़ गांव की है रहनेवाली है बच्ची परिजनों ने सोमवार रात सदर अस्पताल में कराया भरती गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के तिलयपाड़ा गांव में मलेरिया का कहर है. गांव के राजू पहाड़िया की तीन साल की पुत्री खुशबू पहाड़िन की सेलेब्रल मलेरिया से पीड़ित है. परिजनों ने बताया कि एक दिन पूर्व […]

विज्ञापन

सुंदरपहाड़ी के तिलयपाड़ गांव की है रहनेवाली है बच्ची

परिजनों ने सोमवार रात सदर अस्पताल में कराया भरती
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के तिलयपाड़ा गांव में मलेरिया का कहर है. गांव के राजू पहाड़िया की तीन साल की पुत्री खुशबू पहाड़िन की सेलेब्रल मलेरिया से पीड़ित है. परिजनों ने बताया कि एक दिन पूर्व बच्ची बीमार पड़ गयी. गांव में ही चिकित्सक से इलाज कराया गया. लेकिन हालत सुधरने की जगह और बिगड़ती चली गयी. सोमवार की शाम को बच्ची को लेकर सुंदरपहाड़ी सीएचसी लेकर गये तो वहां से बिना इलाज किये ही अनान-फानन में सदर अस्पताल भेज दिया. सोमवार की रात को अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया. इधर, सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्ची का इलाज शुरू कर दिया है. उसे दवा, स्लाइन दी जा रही है. फिलहाल उसे शिशु वार्ड में भरती कर इलाज किया जा रहा है. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola