शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग

Published at :23 Nov 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग

सुंदरपहाड़ी प्रशिक्षण केंद्र के छात्रों ने उपायुक्त को सौंपा आवेदन गोड्डा : सुंदरपहाड़ी आइटीआइ के छात्रों की ओर से उपायुक्त को एक आवेदन सौंपा गया है. जिसमें छात्रों ने उल्लेख किया कि प्रशिक्षण संस्थान में पढ़ाई करने वाले छात्रों को सुविधा मुहैया नहीं करायी जा रही है. छात्रावास रहने के बावजूद भी रहने की सुविधा […]

विज्ञापन

सुंदरपहाड़ी प्रशिक्षण केंद्र के छात्रों ने उपायुक्त को सौंपा आवेदन

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी आइटीआइ के छात्रों की ओर से उपायुक्त को एक आवेदन सौंपा गया है. जिसमें छात्रों ने उल्लेख किया कि प्रशिक्षण संस्थान में पढ़ाई करने वाले छात्रों को सुविधा मुहैया नहीं करायी जा रही है. छात्रावास रहने के बावजूद भी रहने की सुविधा नहीं मिल रही है. संस्थान में शिक्षकों की काफी कमी है. मेस की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है. छात्रों को छात्रवृति की सुविधा नहीं दी जा रही है. कला कौशल से जुड़े प्रशिक्षण संस्थान में प्रयोगशाला के लिए कोई सामान नहीं है. बिजली की सुविधा भी नदारद है.
छात्रों ने डीसी का ध्यान का आकृष्ट कराते हुए छात्रों को सभी सुविधा जल्द मुहैया कराने की मांग की. आवेदन देने वालों में जमाल अंसारी, प्रेम सोरेन, मो महफूज, वीरेंद्र सोरेन, लखन कुमार दास, सोहन हांसदा, योगेश, विकेशा, मनोज, अनुज कुमार बासकी, गौतम कुमार, आयुष आनंद सहित दर्जनों छात्र शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola