दीपावली के दिन डुमरिया हाट आ रहे व्यापारी से दिनदहाड़े तीन लाख 75 हजार व बाइक की लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Nov 2016 3:22 AM (IST)
विज्ञापन

दो दिन पहले तीन थाना क्षेत्रों में छिनतई की चार घटना दो माह पहले अंचना होटल के मैनेजर से दस लाख की छिनतई से अब तक नहीं उठ पाया परदा गोड्डा : जिले में अपराधियों का मनोबल दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. वहीं जिला पुलिस लाचार और बेबस नजर आ रही है. इस कारण लोग […]
विज्ञापन
दो दिन पहले तीन थाना क्षेत्रों में छिनतई की चार घटना
दो माह पहले अंचना होटल के मैनेजर से दस लाख की छिनतई से अब तक नहीं उठ पाया परदा
गोड्डा : जिले में अपराधियों का मनोबल दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. वहीं जिला पुलिस लाचार और बेबस नजर आ रही है. इस कारण लोग सक्ते में हैं. सोमवार रात बोआरीजोर क्षेत्र में ठेका कंपनी के कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने गोलीबारी की और कर्मियों के साथ मारपीट भी की. प्रतिदिन हो रहे इस तरह के वारदातों से जिले की पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.
मालूम हो कि दीपावली के दिन डुमरिया आने वाले व्यवसायी से लूट की घटना को अंजाम देने के 72 घंटे बाद ही बोआरीजोर क्षेत्र में ही अज्ञात अपराधियों ने ठेका कंपनी पर धावा बोल दिया. इससे पहले परसपानी के एसबीआइ कर्मी से छिनतई की घटना तथा दीपावली के दो दिन पहले नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में बैंक कर्मी से 27 हजार रुपये की छिनतई, सुंदरपहाड़ी से राजाभीठा की ओर जा रहे एक प्राइवेट कंपनी के कर्मी को मोटरसाइकिल से धक्का देकर 11 हजार रुपये की छिनतई की घटना दो थाना क्षेत्रों में अज्ञात बदमाशों से अंजाम दिया.
वहीं दीपावली से दो दिन पहले मेहरमा के एक पेट्रोल पंप प्रबंधक से स्टेट बैंक में 29500 रुपये झोला से उड़ा देने की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है. दीपावली के दिन बोआरीजोर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था. ये तमाम घटनाएं पुलिस के लिए मिस्ट्री बनी हुई है. दो माह पहले महगामा थाना क्षेत्र में अंजना होटल के कर्मी से दस लाख रुपये की छिनतई के मामले पर अब तक पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी है. वहीं, डेढ़ माह पहले पंचरूखी में घर से ले जाकर एक कंपाउंडर की हत्या का मामला भी अबूझ पहेली बन गया है. पुलिस की लगातार गतिविधि व आधुनिक व्यवस्था के बावजूद अपराधियों के मनसूबे परवान चढ़े हैं.
बोआरीजोर में लूट की घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह से अपराधियों तक पहुंच गयी है. इससे संबंधित और कई जानकारियां ली जा रही है. अनुसंधान जारी है. वहीं, ठेका कंपनी के कर्मी के साथ मारपीट की घटना है. गोली चलने की बात कहीं नहीं है. ऐसा प्रतीत होता है कि घटना में स्थानीय लोग हैं. इसमें दो बातें हो सकती है. रोजगार की मांग अथवा रंगदारी. इसको लेकर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन हो जायेगा.
-संजीव कुमार, एसपी,गोड्डा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




