सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Nov 2016 3:58 AM (IST)
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में विलाप करते परिजन. गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मुख्य मार्ग की घटना सनातन से सरौनी जा रहा था बाइक दीपावली की खुशी गम में बदली गोड्डा : गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मुख्य मार्ग पर रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक संजय राय की मौत हो गयी है. दीपावली की रात हुए इस घटना से परिवार […]
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में विलाप करते परिजन.
गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मुख्य मार्ग की घटना
सनातन से सरौनी जा रहा था बाइक
दीपावली की खुशी गम में बदली
गोड्डा : गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मुख्य मार्ग पर रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक संजय राय की मौत हो गयी है. दीपावली की रात हुए इस घटना से परिवार काफी सदमें है. दीपावली की खुशी गम में बदल गयी है. युवक पथरगामा थाना के सनातन गांव का रहने वाला है. मृतक के पिता स्व मुसो राय है.
मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने घर सनातन से ही अपने सगे संबंधी के साथ सरौनी गांव देर शाम बाइक से जा रहा था. इसी क्रम में गोड्डा सुंदरपहाडी मुख्य मार्ग के जमनी पहाड़पुर के पास ही बाइक सवार पुलिया के नीचे जा गिरे. रास्ते में ही मौत हो गयी. देर रात पुलिस ने वाहन से शव को लादकर गोड्डा अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने ही परिजनों को इनके मौत की सूचना दी है. हालांकि पुलिस ने बताया कि मृतक को चोंट के निशान नहीं है. परंतु दुर्घटना में ही मौत की सूचना मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




