दो बाइक की टक्कर में पंचायत सेवक समेत तीन घायल

Published at :01 Nov 2016 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में पंचायत सेवक समेत तीन घायल

बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के मोहला गांव के पास दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन बाइक सवार घायल हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को करीब दस बजे बोआरीजोर-ललमटिया मार्ग में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में शेखावत अंसारी (30 वर्ष), सनत अंसारी (35 वर्ष) व शिव मुर्मू (30 वर्ष) घायल […]

विज्ञापन

बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के मोहला गांव के पास दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन बाइक सवार घायल हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को करीब दस बजे बोआरीजोर-ललमटिया मार्ग में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में शेखावत अंसारी (30 वर्ष), सनत अंसारी (35 वर्ष) व शिव मुर्मू (30 वर्ष) घायल हो गये.

भगैया का शेखावत अंसारी बड़ा भोड़ाय का सनत अंसारी बाइक पर सवार होकर ललमटिया जा रहे थे. वहीं बोआरीजोर का पंचायत सेवक शिव मुर्मू बोआरीजोर आ रहे थे. ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को बोआरीजोर सीएचसी में इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है. घायलों को सिर, हाथ व पैर व गंभीर चोटें आयी है. थाना प्रभारी पवन कुमार झा ने बताया कि दोनों बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है. घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद भागलपुर रेफर किया गया है.

शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है.फिलहाल दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है.”
-राजेश कुमार,मुफस्सिल थाना प्रभारी,गोड्डा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola