अलग-अलग दुर्घटना में तीन मरे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2016 2:56 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा . महगामा, पथरगामा व ललमटिया थाना क्षेत्र की घटना एक दर्जन से अधिक घायल गोड्डा/महगामा : जिले के पथरगामा व महगामा थाना क्षेत्र में पिछले 48 घंटे में दो अलग-अलग सड़क दुघटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. इन घटनाओं में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गये. पहली घटना पथरगामा थाना […]
विज्ञापन
हादसा . महगामा, पथरगामा व ललमटिया थाना क्षेत्र की घटना
एक दर्जन से अधिक घायल
गोड्डा/महगामा : जिले के पथरगामा व महगामा थाना क्षेत्र में पिछले 48 घंटे में दो अलग-अलग सड़क दुघटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. इन घटनाओं में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गये.
पहली घटना पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम के पास सोमवार को हुई. इस घटना में 45 वर्षीय सत्यनारायण यादव की मौत हो गयी. पथगामा थाना क्षेत्र के कस्तूरिया निवाासी सत्यनारायण यादव अपने पुत्र के साथ बाइक से गोड्डा आ रहे थे. इसी दौरान गांधीग्राम के पास विपरित दिशा से आ रहे बुलेट सवार ने बाइक को धक्का मार दिया. सत्यनारायण की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.
वहीं उनका पुत्र बाल बाल बच गया. बंदनवार निवासी बुलेट सवार शुभम पांडेय भी घायल हो गया मृतक के पुत्र अनंत कुमार यादव ने बताया कि उसके पिता दूध बेचने का कारोबार करते थे. पूजा को लेकर वह कपड़ा खरीदने ले जा रहे थे. इसी दौरान दुर्घटना के शिकार हो गये. पथरगामा थाना पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है. तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




