महगामा व ललमटिया में एक दर्जन घायल

महगामा : वहीं महगामा व ललमटिया में भी सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गयी. जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. यह घटना में मंगलवार की है. महगामा थाना क्षेत्र के केचुआ चौक पेट्रोल पंप के पास बाइक व पिकअप वैन में टक्कर हो गयी. इस घटना में दो लोग गंभीर […]
महगामा : वहीं महगामा व ललमटिया में भी सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गयी. जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. यह घटना में मंगलवार की है. महगामा थाना क्षेत्र के केचुआ चौक पेट्रोल पंप के पास बाइक व पिकअप वैन में टक्कर हो गयी. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
दो घायलों में एक की मौत भागलपुर में इलाज के दौरान हो गयी. मृतक का अजय पंडित (15) ललमटिया का रहने वाला था. वह अपने मामा प्रमोद पंडित के साथ ललमटिया से महगामा आ रहा था. इसी दौरान महगामा की ओर से आनेवाली पिकअप वैन ने धक्का मर दिया. अत्यधिक चोट के कारण अजय को भागलपुर रेफर कर दिया था. वहीं पिकअप वैन लेकर चालक भाग गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




