तनि खोल दे केवड़िया बाबा...

Published at :09 Oct 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
तनि खोल दे केवड़िया बाबा...

भाेजपुरी गायक छैला बिहारी के गीतों पर झूमे लोग विधायक प्रदीप यादव ने किया कार्यक्रम का उदघाटन पोड़ैयाहाट : प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र देवदांड़ में शुक्रवार की रात दुर्गा पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन विधायक प्रदीप यादव ने किया. इस अवसर पर सुप्रसिद्ध लोक गायक छैला बिहारी […]

विज्ञापन

भाेजपुरी गायक छैला बिहारी के गीतों पर झूमे लोग

विधायक प्रदीप यादव ने किया कार्यक्रम का उदघाटन
पोड़ैयाहाट : प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र देवदांड़ में शुक्रवार की रात दुर्गा पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन विधायक प्रदीप यादव ने किया. इस अवसर पर सुप्रसिद्ध लोक गायक छैला बिहारी ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा कि जब भी इस क्षेत्र में आता हूं बाबा को याद करता हूं. इस क्रम में बाबा के गीत तनि खोल द केवड़िया बाबा जलवा ढार देव हम…,
तथा हिंदी गीत हर करम अपना करेंगे की प्रस्तुति दी. वहीं कई देश भक्ति गीत भी गाये. कार्यक्रम के उद्घाटन पर विधायक प्रदीप यादन ने लोगों से पूजा में शांति व आपसी भाइचारा के साथ पूजा मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि देवदांड़ क्षेत्र हमेशा शांति व आपसी भाइचारा के लिए प्रसिद्ध रहा है. वहीं कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस मुस्तैद थी. मौके कमेटी के दिनेश प्रसाद अग्रवाल, पंकज कमार रूंज, विकास दत्ता, प्रवण दत्ता, गौतम गणेश , सुव्रत रूंज, खगन दत्ता, शंभू दे, मुकेश भद्र , मृत्युजय रूंज आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola