मलेरिया सुपरवाइजर पर राशि गबन की प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

कैश बुक संधारण में अनियमितता का है आरोप सात लाख 46 हजार राशि गबन का मामला दर्ज डीसी के निर्देश पर दर्ज की गयी है प्राथमिकी पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मलेरिया सुपरवाइजर अनिल कुमार साह पर राशि गबन की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. कांड संख्या 123/16 में आरोपित […]
विज्ञापन
कैश बुक संधारण में अनियमितता का है आरोप
सात लाख 46 हजार राशि गबन का मामला दर्ज
डीसी के निर्देश पर दर्ज की गयी है प्राथमिकी
पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मलेरिया सुपरवाइजर अनिल कुमार साह पर राशि गबन की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. कांड संख्या 123/16 में आरोपित अनिल कुमार साह पर पंचायत मद की 07 लाख 46 हजार राशि गबन का आरोप है. थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ पूनम रानी के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें जिक्र है कि आरोपित द्वारा कैसबुक संधारण में अनियमितता व सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है.
डीसी अरविंद कुमार के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बता दें कि वर्ष 2010 में दवा जलाने के मामले में सीएचसी से आरोपित को गोड्डा में पदस्थापन कर दिया गया था.
बाद में ऊंची पैरवी के बल पर आरोपित ने पुन: सीएचसी में पदस्थापन करा लिया था. इधर, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष डब्लू भगत ने सरकारी राशि गबन के मामले में पूरी तरह निष्पक्ष जांच की मांग उपायुक्त से की है. कहा है कि प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में इस मामले को प्रस्ताव में लेकर सरकार को भेजा जायेगा. निष्पक्ष जांच होने से अन्य कई स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों पर गाज गिरने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




