संगीत की धुन पर बही भक्ति की बयार

Published at :07 Oct 2016 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
संगीत की धुन पर बही भक्ति की बयार

कुरमन गांव में आयोजित भागवत कथा का समापन प्रभु की लीला सुन भाव विभोर हुए श्रोता गोड्डा : दुर्गा पूजा के अवसर पर सदर प्रखंड के कुरमन गांव में आयोजित भागवत कथा में संगीत की धुन पर कृष्ण व राम की लीला सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गये. गुरुवार को भागवत कथा का समापन हो […]

विज्ञापन

कुरमन गांव में आयोजित भागवत कथा का समापन

प्रभु की लीला सुन भाव विभोर हुए श्रोता
गोड्डा : दुर्गा पूजा के अवसर पर सदर प्रखंड के कुरमन गांव में आयोजित भागवत कथा में संगीत की धुन पर कृष्ण व राम की लीला सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गये. गुरुवार को भागवत कथा का समापन हो गया. मंदिर परिसर में ही भागवत कथा का आयेाजन किया गया. वृंदावन से आयी साध्वी चैतन्य चंचला गौड़ ने भगवान श्री कृष्ण के लीलाओं को विस्तार से वर्णन किया.
कहा कि भगवान श्री कृष्ण की संपूर्ण लीला गीता का सार है. श्रद्धालुओं को संबोधित करते कहा कि इनकी लीलाओं में ही मनुष्य के जन्म से लेकर मोक्ष के सभी उपाय बताये गये हैं. वर्तमान समय में मनुष्य के भौतिक व सांसारिक दौड़ भाग को भी भागवत कथा के माध्यम से बताया. मौके पर संजय सिन्हा, राम निवास मंडल, सुमन कुमार, अनिल सिन्हा, रतन सिन्हा सहित कई सदस्य पूजा को सफल बनाये में जुटे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola