दुर्गा पूजा को लेकर उत्सवी माहौल

Published at :07 Oct 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा को लेकर उत्सवी माहौल

मेहरमा : प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर उत्सवी माहौल देखा जा रहा है. प्रखंड के बलबड्डा दुर्गा मंदिर, पिरोजपुर पुरानी दुर्गा मंदिर, नया दुर्गा मंदिर पिरोजपुर, इटहरी दुर्गा मंदिर, सिंघाड़ी दुर्गा मंदिर, खट्ठी दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. बलबड्डा दुर्गा मंदिर में पहले पूजा से आठवीं पूजा […]

विज्ञापन

मेहरमा : प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर उत्सवी माहौल देखा जा रहा है. प्रखंड के बलबड्डा दुर्गा मंदिर, पिरोजपुर पुरानी दुर्गा मंदिर, नया दुर्गा मंदिर पिरोजपुर, इटहरी दुर्गा मंदिर, सिंघाड़ी दुर्गा मंदिर, खट्ठी दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. बलबड्डा दुर्गा मंदिर में पहले पूजा से आठवीं पूजा तक बंगाली पद्धति से रामायण का पाठ किया जाता है.

नौवीं एवं दसवीं को ग्रामीण नाटक का मंचन करते हैं. दसवीं की रात आठ बजे रावण दहन होता है. पूजा समिति के सदस्य अरुण कुमार राम ने जानकारी दी. इधर पिरोजपुर में पुरानी दुर्गा मंदिर के पास एकादशी पर संताली नृत्य का आयोजन होगा. नया दुर्गा मंदिर में अष्टमी व दसवीं को भक्ति जागरणहोगा. सिंघाड़ी दुर्गा मंदिर में नौंवी दसवीं को नाटक का मंचन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola