फिजिशियन चिकित्सक देने की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Oct 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा नगर : सदर अस्पताल में फिजिशियन नहीं रहने से रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों में फिरदौस अंसारी, विजय कुमार, संजय कुमार आदि ने बताया कि अस्पताल का केवल इंफ्रास्ट्रक्चर को ही मजबूत करने का काम किया गया है. अस्पताल में एक फिजिशियन तक नहीं है. इस कारण रोगियों […]
विज्ञापन
गोड्डा नगर : सदर अस्पताल में फिजिशियन नहीं रहने से रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों में फिरदौस अंसारी, विजय कुमार, संजय कुमार आदि ने बताया कि अस्पताल का केवल इंफ्रास्ट्रक्चर को ही मजबूत करने का काम किया गया है. अस्पताल में एक फिजिशियन तक नहीं है. इस कारण रोगियों को परेशानी हो रही है. लोगों ने सीएस से चिकित्सक देने की मांग की है.
बनेंगे 200 आंगनबाड़ी केंद्र
अच्छी खबर Â समाज कल्याण विभाग व मनरेगा के फंड से होगा काम
पंचायतों में जमीन चिह्नित करने दिया गया है निर्देश
पंचायत मद से खर्च की जायेगी दो तिहाई राशि
छह लाख की लागत से बनेगा एक केंद्र
गोड्डा : जिले में मनरेगा व जिला समाज कल्याण विभाग के संयुक्त मद से 200 आंगनबाड़ी केंद्र बनाये जायेंगे. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से हरी झंडी मिल गयी है. विभाग ने इसको लेकर प्रखंडों के परियोजनाओं में सूची भेजकर पंचायतों को जमीन आवंटित करने का भी निर्देश दिया है. जिला समाज कल्याण विभाग ने सभी परियोजनाओं को चिट्ठी भेजकर स्थिति स्पष्ट कराये जाने का निर्देश दिया है. पहले समाज कल्याण विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को लेकर पहल की जाती थी.
अब पंचायतों को भी आंगनबाड़ी केंद्र बनाये जाने का निर्देश दिया गया है. यह एक सार्थक पहल है. आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाये जाने के लिये अब पंचायतों को दो तिहाई राशि भी खर्च करनी होगी. एक केंद्र की लागत छह लाख है. इसमें दो लाख समाज कल्याण विभाग वहन करेगा जबकि चार लाख की राशि पंचायतों इसके लिये परियोजना वार निर्देश भेजा जा चुका है. केंद्रों पर भवन बनाये जाने की मांग कई बार उठती आयी है. अब यदि सीधे इस दिशा मेेेें पहल की जाती है तो कम से कम 200 आंगनबाड़ी केंद्रों का बनना तो तय हो जायेगा.
कहां कितना बनेगा आंगनबाड़ी केंद्र
गोड्डा ग्रामीण 43
महगामा 16
पथरगामा 05
पोड़ैयाहाट 36
ठाकुरगंगटी 39
बसंतराय 15
बोआरीजोर 11
सुंदरपहाड़ी 21
मेहरमा 14
परियोजनावार सूची उपलब्ध करा दी गयी है. जल्द ही इस दिशा में काम शुरू कराया जायेगा. जमीन को चिह्नित करने का निर्देश भी दिया गया है. परियोजना के पदाधिकारियों को यह काम पूरा करना है.”
-संजय पांडेय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




