सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्घटना . ललमटिया थाना के तेलगांवा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी बाइक महगामा से बेलबड्डा जा रहा था युवक अस्पताल ले जाने के क्रम में युवक ने तोड़ा दम दूसरी बाइक द्वारा ठोकर मारने जाने की है आशंका युवक की मौत के बाद शोक में डूबे परिजन महगामा : ललमटिया थाना क्षेत्र […]
विज्ञापन
दुर्घटना . ललमटिया थाना के तेलगांवा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी बाइक
महगामा से बेलबड्डा जा रहा था युवक
अस्पताल ले जाने के क्रम में युवक ने तोड़ा दम
दूसरी बाइक द्वारा ठोकर मारने जाने की है आशंका
युवक की मौत के बाद शोक में डूबे परिजन
महगामा : ललमटिया थाना क्षेत्र के तेलगांवा मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक धीरज कुमार भगत (21) की मौत हो गयी है. युवक धोड़ा गांव का रहनेवाला है. महगामा से बलवड्डा की ओर जा रहा था. हादसा दोपहर दो बजे के आसपास की है. तेलगांवा मोड़ के पास पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
सूचना मिलते ही ललमटिया थाना की पुलिस युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. चिकित्सकों ने बताया कि मृतक को सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौत हो गयी. इधर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दूसरी बाइक द्वारा ठोकर मारे जाने के कारण हादसा होने की बात बतायी गयी है. मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गये. पुलिस ने बाइक को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी हरिनारायण सिंह ने बताया कि पेड़ से टकरा जाने के कारण ही मौत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




