मदरसा ले गये बच्चों को गया से किया रेस्क्यू

Published at :04 Oct 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
मदरसा ले गये बच्चों को गया से किया रेस्क्यू

मदरसा में शोषित व प्रताड़ित होने के बाद भागे मुस्लिम बच्चों को रेलवे की जीआरपी पुलिस ने किया गया के चाइल्ड लाइन संस्था के हवाले महगामा के थे सभी बच्चे परिजनो को सौंपे गये बच्चे गोड्डा : मदरसा में पढ़ाने के नाम पर गया भेजे गये बच्चों को रेस्क्यू कर सोमवार को गोड्डा लाया गया. […]

विज्ञापन

मदरसा में शोषित व प्रताड़ित होने के बाद भागे मुस्लिम बच्चों को रेलवे की जीआरपी पुलिस ने किया गया के चाइल्ड लाइन संस्था के हवाले

महगामा के थे सभी बच्चे
परिजनो को सौंपे गये बच्चे
गोड्डा : मदरसा में पढ़ाने के नाम पर गया भेजे गये बच्चों को रेस्क्यू कर सोमवार को गोड्डा लाया गया. सभी बच्चों को गया की चाइल्ड लाइन संस्था ने गोड्डा सीडब्ल्यूसी को सौंपा. गोड्डा की चाइल्ड लाइन संस्था ने बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया.सभी बच्चे महगामा के अंजना व मिर्जा गांव के है. गोड्डा के बाल कल्याण संरक्षण के अध्यक्ष प्रदीप सिंह व पदाधिकारी रीतेश कुमार ने बताया कि बच्चे 21 अक्तूबर को बिहार के डेहरी ओनसोन स्थित मदरसा से भाग थे.
इन बच्चों को गांव के ही मदरसा के मौलवी हफीज नुसल्ला ने पढ़ाने नाम पर ले गया था. बच्चों ने बताया कि मदरसा में पढ़ाई के नाम पर काम कराया जाता था. खाना भी कम दिया जाता था. विरोध करने पर मारपीट की जाती थी. वहां वे प्रताड़ित हो रहे थे. इसी बीच वे डेहरी ओन सोन से भागकर गया पहुंच गये.
गया में ही रेलवे पुलिस की नजर इन बच्चों पर पड़ी. बच्चों को गया के ही चाईल्ड संस्था को सौंप दिया गया. गया की संस्था ने गोड्डा में संपर्क कर सोमवार को गया से गोड्डा लायी. इसके बाद ही परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों को अगाह किया कि वे किसी के बहकावे में नहीं आये. बच्चों को गांव में ही पढ़ाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola