मेडिकल जांच में 667 में से चार गृहरक्षक को बताया अनफिट

Published at :24 Dec 2015 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल जांच में 667 में से चार गृहरक्षक को बताया अनफिट

गोड्डा : स्थानीय होमगार्ड के प्रशिक्षण कार्यालय कठौन में बुधवार को डीएसपी अजीत कुमार ने प्रेस वार्ता कर होमगार्डों के मेडिकल की जानकारी दी. श्री कुमार ने बताया कि पुन: नामांकन के लिए कुल 667 गृह रक्षकों में से मात्र चार मेडिकल जांच में अनफिट पाये गये. मेडिकल बोर्ड द्वारा सभी फिट जवानों को विभिन्न […]

विज्ञापन

गोड्डा : स्थानीय होमगार्ड के प्रशिक्षण कार्यालय कठौन में बुधवार को डीएसपी अजीत कुमार ने प्रेस वार्ता कर होमगार्डों के मेडिकल की जानकारी दी. श्री कुमार ने बताया कि पुन: नामांकन के लिए कुल 667 गृह रक्षकों में से मात्र चार मेडिकल जांच में अनफिट पाये गये. मेडिकल बोर्ड द्वारा सभी फिट जवानों को विभिन्न विभागों में प्रतिनियुक्त किया जायेगा. जबकि चार को प्रक्रिया से बाहर रखा जायेगा.

श्री कुमार ने बताया कि इनमे से गोड्डा ग्रामीण 120, पथरगामा -50, बसंतराय-11 , गोड्डा शहरी -छह, पोड़ैयाहाट – 90, सुंदरपहाड़ी- 52, महगामा- 73, ठाकुरगंगटी-18, बोआरीजोर-30 तथा मेहरमा-20 गृहरक्षकों के नाम शामिल हैं. श्री कुमार ने बताया कि गृह रक्षकों को एडवांस बनाने के लिये सरकार की ओर से जल्द ही विशेष ध्यान दिया जायेगा. इस दौरान अशोक कुमार गोस्वामी, बैजनाथ भगत, आबिद कामिल, मनोज कुमार कुशवाहा, अनुज कुमार यादव, सिकंदर यादव, राजकिशोर यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola