करंट लगने से युवक की मौत

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के ईटहरी पंचायत अंतर्गत कुमरडोय गांव में करंट लगने से वैजनाथ साह (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए मेहरमा सीएचसी में भरती कराया. इस दौरान रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया. ग्रामीणों ने बताया कि वैजनाथ साह कुमरडोय गांव स्थित […]
मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के ईटहरी पंचायत अंतर्गत कुमरडोय गांव में करंट लगने से वैजनाथ साह (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए मेहरमा सीएचसी में भरती कराया. इस दौरान रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया. ग्रामीणों ने बताया कि वैजनाथ साह कुमरडोय गांव स्थित अपने घर के छत ढलाई कार्य में छड़ बिछाने का कार्य कर रहा था.
घर की छत के ऊपर से हाइटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह से झुलस गया. अस्पताल ले जाने के क्रम ही युवक की मौत हो गयी. इस संबंध में थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




