????? ????? ??????? ???? ?? ????-?????? ? ???? ???? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ???? ??????????// ????? ?? ??????? ?? ???? ???? ??? ??? ???? ?? ???: ????// ???? ???? ????? ?? ?? ?? ?? ????????? ??????// ???-?????? ??? ?? ???? ???? ?????

Published at :22 Dec 2015 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
????? ????? ??????? ???? ?? ????-?????? ? ???? ???? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ???? ??????????// ????? ?? ??????? ?? ???? ???? ??? ??? ???? ?? ???: ????// ???? ???? ????? ?? ?? ?? ?? ????????? ??????// ???-?????? ??? ?? ???? ????  ?????

संताल परगना स्थापना दिवस पर सिदो-कान्हु व फूलो झानो की प्रतिमा पर आदिवासियों ने किया माल्यार्पण// आजादी के महानायक का जन्म दिवस मना रहे गर्व की बात: अजीत// फूलो झानो समिति की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित// ढोल-नगाड़ा थाप पर झूमे युवक युवती तस्वीर: 09 माल्यार्पण करते नगर अध्यक्ष, ग्राम प्रधान व महिला वार्ड सदस्य, […]

विज्ञापन

संताल परगना स्थापना दिवस पर सिदो-कान्हु व फूलो झानो की प्रतिमा पर आदिवासियों ने किया माल्यार्पण// आजादी के महानायक का जन्म दिवस मना रहे गर्व की बात: अजीत// फूलो झानो समिति की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित// ढोल-नगाड़ा थाप पर झूमे युवक युवती तस्वीर: 09 माल्यार्पण करते नगर अध्यक्ष, ग्राम प्रधान व महिला वार्ड सदस्य, 10 आदिवासी युवती नृत्य करती, 11 व 12 मांदर की थाप पर झूमते लोगनगर प्रतिनिधि,गोड्डा:संथाल परगना स्थापना दिवस के मौके पर गोड्डा शहर में सुबह के वक्त आदिवासियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली शहर के गंगटा से निकल कर कारगिल चौंक स्थित सिदो-कान्हु की प्रतिमा के पास पहुंची वहां प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसका नेतृत्व समिति अध्यक्ष भरत हांसदा कर रहे थे. सदर प्रखंड के ब्लॉक क्वार्टर के दक्षिण साइड स्थित फूलो-झानो की प्रतिमा पर आदिवासी परंपरा के साथ पूजा अर्चना के बाद माल्यार्पण फूलो झानो समिति की ओर से किया गया. नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह समिति अध्यक्ष भरत हांसदा, महिला वार्ड पार्षद कमली मुर्मू, वेणु चौबे, विनोद विक्कल द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया.नायक का जन्म दिवस गर्व की बातनगर अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि संताल परगना के दिवस पर महानायक का जन्म दिवस मना रहे हैं गर्व की बात है. इन नायकों ने देश व समाज के लिए जान की आहुति दी है. इनसे सीख लेने की जरूरत है. समाज में बहुत सी बुराईयां हैं. नायकों से सबक लेकर समाज में व्याप्त बुराईयां, कुरीतियों को खत्म करना होगा. शहीदों ने जो त्याग किया है, उसे देखकर सीख लेने की जरूरत है. श्री सिंह ने कहा कि आदिवासी अपनी परंपरा को अक्षुण्ण बनाये हुए हैं. सभी को पर्यावरण, बिजली, पानी के बचाव को लेकर जागरूक रहने की जरूरत है.कई कार्यक्रम आयोजितफूलो-झानो प्रतिमा स्थल पर कई कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी. आदिवासी युवक युवतियों द्वारा मांदर की थाप पर घंटों नृत्य की प्रस्तुति की गयी. इसके अलावा समिति की ओर से लांगड़े नाच, बालिकाओं के लिए कुर्सी दौड़ आदि का आयोजन किया गया. समिति की ओर से इस अवसर पर गंगटा मोहल्ले के पांच असहाय व वृद्ध व्यक्तियों के बीच कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया.नगर अध्यक्ष व वार्ड सदस्य भी झूमेमांदर की थाप व आदिवासी संस्कृति को देखने के बाद नगर अध्यक्ष श्री सिंह मांदर पर थाप व वार्ड पार्षद वेणु चौबे व कमली मुर्मू द्वारा आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति की गई. दौरान सुशील हांसदा, दिनेश मुर्मू, पीरू मुर्मू, बाबूलाल मुर्मू, महेंद्र सोरेन, होपना मुर्मू, अर्जुन हेंब्रम, फिलोमन किस्कू, हेमलाल किस्कू , संजय टुडू, महावीर मुर्मू, लोले बास्की, हेमलाल हेंब्रम, शीतलाल सोरेन, छक्कू मुर्मू आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola