???::??????? ?????? ?? ???? ???? ???? ????? ?? ??? ????????

Published at :18 Dec 2015 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
???::??????? ?????? ?? ???? ???? ???? ????? ?? ??? ????????

ओके::यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर हुई कार्रवाई फ्लैग-पुलिस व जिला परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान -ओवरलोडिंग व बगैर परमिट वाले वाहनों से वसूला 22,700 का जुर्माना -बगैर हेलमेट बाइक चलाने वालों पर भी हुई कार्रवाई तसवीर: 06 मेला मैदान मे जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ पुलिस वाहनो को जब्त […]

विज्ञापन

ओके::यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर हुई कार्रवाई फ्लैग-पुलिस व जिला परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान -ओवरलोडिंग व बगैर परमिट वाले वाहनों से वसूला 22,700 का जुर्माना -बगैर हेलमेट बाइक चलाने वालों पर भी हुई कार्रवाई तसवीर: 06 मेला मैदान मे जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ पुलिस वाहनो को जब्त करतीप्रतिनिधि, गोड्डा यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस व जिला परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया. यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया है. इस दौरान दर्जनाें छोटे-बड़े वाहनों को पकड़ा गया बाद में जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया. साथ ही कई वाहनों को जब्त कर मेला मैदान में रखा गया है. नगर थाना के समीप जांच अभियान चलाकर पुलिस ने कई बाइक जब्त की. साथ ही बगैर हेलमेट के वाहन चला रहे चालकों पर भी कार्रवाई की गयी. साथ ही ओवरलोडेड एवं बगैर परमिट के चल रहे वाहनों को भी जब्त किया गया. जुर्माना वसूलने के बाद वाहनों को छोड़ दिया गया. शुक्रवार देर शाम तक विभाग ने कुल 18 हजार 200 रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया था. वहीं बगैर हेलमेट बाइक चला रहे चालकों से कुल 3800 रुपये जुर्माना वसूले गये. जुर्माना वसूलने के बाद परिवहन विभाग ने कुल 30 वाहनों को छोड़ दिया. वहीं कुछ ऐसे वाहन भी पकड़े गये जिनके कागजात आदि दुरुस्त नहीं थे. जांच के बाद उन्हें भी छोड़ दिया गया. इस दौरान नगर थाना थाना प्रभारी सहित एएसआइ एसके ओझा, ज्योतिष कुमार जायसवाल व विमल सिंह आदि थे. थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल यह अभियान जिले में चलाया जाना है. वाहनों के अनियमित रफ्तार पर रोक लगाने व यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है. बॉक्स मेंशहर को ही बना दिया चेक पोस्ट आज सुबह के वक्त परिवहन, खनन तथा पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान 58 गाडि़यां पकड़ी गयी. शहर के मध्य मेला मैदान में सुबह सुबह वाहन पकड़ धड़ में अफरा तफरी का माहौल रहा. इस क्रम में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. नियम के मुताबिक वाहनों का धर-पकड़ शहर से बाहर चेकपोस्ट लगा कर करने की है. —————————–महगामा में भी जब्त किये गये वाहनमहगामा. महगामा थाना क्षेत्र में भी परिवहन विभाग की ओर से जांच अभियान चला कर दर्जनों वाहनों को पकड़ा गया है. पकड़े गये वाहनों से जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola