गणेश चतुर्थी के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 27 Aug 2025 11:04 PM
श्रीपुर बाजार में 251 महिलाएं व कन्या के साथ हुईं शामिल
बोआरीजोर प्रखंड के श्रीपुर बाजार गांव में बुधवार को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शिव मंदिर प्रांगण से शुरू हुई इस शोभायात्रा में 251 महिलाएं एवं कन्याएं कलश लेकर शामिल हुईं. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पास की नदी से कलश में जल भरकर गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव में भ्रमण कराया गया. इसके बाद शिव मंदिर प्रांगण में भव्य पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. पूजा समिति के अध्यक्ष संदीप मंडल एवं अन्य सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन मुंबई की तर्ज पर भव्यता के साथ किया जा रहा है. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता मानते हुए गांववासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गयी. पूरे आयोजन की निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा की जा रही है, ताकि भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










