गोड्डा में बोले राजनाथ, भारत अगले पांच साल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा

गोड्डा : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि अगले पांच साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘अगले पांच साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा. हमारी सरकार विकास कार्य करके लोगों के मन में विश्वास पैदा करने में […]
गोड्डा : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि अगले पांच साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘अगले पांच साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा. हमारी सरकार विकास कार्य करके लोगों के मन में विश्वास पैदा करने में सक्षम रही है. यह सरकार का काम करने का तरीका है.’
गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के पथरगामा प्रखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने दावा किया कि पिछले चार सालों में सरकार ने देश में 1.3 करोड़ लोगों को पक्के आवास प्रदान किये और अगले पांच से सात वर्षों में एक भी परिवार गरीबी रेखा के नीचे नहीं होगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार ने अपने मौजूदा कार्यकाल के दौरान साढे सात करोड़ परिवारों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है.
सिंह ने यह भी कहा कि 2014 से पहले केवल 12 करोड़ गैस सिलेंडर मुहैया कराये गये थे जबकि पिछले चार साल में भाजपा सरकार ने 13 करोड़ लोगों को यह सुविधा दी है. इसके अलावा, सड़क निर्माण का कार्य पांच छह किलोमीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर 30 से 32 किलोमीटर प्रतिदिन कर दिया है.
लोगों से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए सिंह ने कहा कि दुबे ने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को हमेशा लोकसभा में उठाया है. गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में 12 मई को मतदान कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




