गौ हत्या के नाम पर मुसलमानों को टारगेट करने का लगाया आरोप
Updated at : 10 Jul 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत बनाने का दिया मंत्र भेदभाव को मिटा कर संगठन के लिए काम करने की दी नसीहत गोड्डा/महगामा : केंद्र सरकार हिंदुत्व की राग अलाप रही है. एक विशेष जाति का राजपाट कायम किया जा रहा है. लेकिन इस सरकार को ये पता होना चाहिए कि सीख, ईसाई व मुसलमान इस देश […]
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत बनाने का दिया मंत्र
भेदभाव को मिटा कर संगठन के लिए काम करने की दी नसीहत
गोड्डा/महगामा : केंद्र सरकार हिंदुत्व की राग अलाप रही है. एक विशेष जाति का राजपाट कायम किया जा रहा है. लेकिन इस सरकार को ये पता होना चाहिए कि सीख, ईसाई व मुसलमान इस देश की शान है. प्रधानमंत्री विदेश दौरे में लगे हैं. लेकिन इस पीएम के इस दौरे से जनता का भला नहीं नहीं होने वाला है. जनता की गाढ़ी कमाई को पानी की तरह बहाया जा रहा है. कहा कि गौ-हत्या के नाम पर आरएसएस बीजेपी के लोग मुसलिम को टारगेट कर मार रहें हैं.
किसानों के हक मांगने पर उसे गोली मारा जाता है. मोदी राज में किसानों की जगह उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया जा रहा है. ये बातें कांग्रेस की तेलंगाना प्रदेश महासचिव सह गोड्डा चुनाव संगठन प्रभारी उजमा शाकीर रविवार को जिला कांग्रेस भवन मेें प्रेस वार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि नोटबंदी की वजह से जनता खुद के कमाये पैसे भी अपने मनमर्जी से खर्च नहीं कर पा रही है. नोटबंदी के समय कितने लोगों ने एटीएम में लाइन में खड़े रह व बीमार परिजनों को खो दिया. कतार में खड़े कई की असमय जान चली गयी.
संगठन को मजबूती प्रदान करना प्राथमिकता : उजमा शाकीर ने कहा कि गोड्डा जिला का संगठन मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता सूची में है. यहां के कार्यकर्ताओं को भेदभाव मिटा कर संगठन के हित में कार्य करने की नसीहत दी. कहा कि कार्यकर्ताओं को कास्ट फैक्टर का ख्याल रख कर कार्य करना है. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह, बिंदु मंडल, दिनेश सिंह, अख्तर हसनैन, फिरोज आलम आदि उपस्थित थे.
कार्यकर्ताओं की समस्या से रूबरू हुई उजमा
कांग्रेस भवन में चुनाव संगठन प्रभारी उजमा शाकीर का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. बैठक कर कार्यकर्ताओं की समस्याओं से रूबरू हुई. इस दौरान यूथ कार्यकर्ता व महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बातों को भी सुनने का काम किया. कहा कि गोड्डा जिला का नेतृत्व दीपिका पांडेय सिंह को आलाकमान ने सौंपा है.
एक बढ़िया नेतृत्व में कार्यकर्ता काम कर रहें है. केवल कार्यकर्ताओं को मेहनत कर संगठन को मजबूत बनाने के दिशा में कार्य करें. आपसी मतभेद को भुला कर पार्टी के हित में काम करने का टिप्स दिया. मौके पर प्रदेश सचिव बिंदू मंडल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अख्तर हुसैन, जिला कांग्रेस महासचिव प्रवीण कुमार झा, मुखिया दिनेश यादव, सत्यजीत सिंह बाबी, युथ कांग्रेस के नीरज चौरसिया, मिनाजुल हक, राजीव मिश्रा, फिरोज अख्तर, असलम फैज, नगमा आरा, अरविंद झा, धर्मेंद्र पासवान, मो सरफराज, ललिता जायसवाल, अंजुलता देवी, नुरजहां बेगम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




